कुशीनगर । जिले के तुर्कपट्टी थाना का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने कहा की पीड़ित को न्याय दिलाना मेरी कार्य शैली की पहली कड़ी है। महिलाओं की सुरक्षा,तथा उन्हें त्वरित सहयोग करना हमारा कार्यों का उद्देश्य है।
नवागत प्रभारी निरीक्षक के रूप में थाना तुर्कपट्टी का बुधवार को देर शाम को पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध शराब, जुआ-सट्टा व गैर कानूनी कारोबार पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्री सिंह इस जनपद के कोतवाली पडरौना,कोतवाली हाटा ,थाना तरयासुजान,थाना विशुनपुरा पर लंबे समय तक कार्यरत रह चुके है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इनके कार्यों पर विश्वास जताते हुए मंगलवार के देर रात्रि थाना तुर्कपट्टी का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। यहां बताना चाहूंगा की इंस्पेक्टर राज प्रकाश हमेशा निरीह पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु प्रयासरत देखे जाते रहे है,साथ ही महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें त्वरित सहयोग करना इनका मिशन रहा है। वही अपराधियों को धूल चटाना ही इनका मिशन है। लगातार मुठभेड़ कर प्रदेश में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से यह अपना पहचान बना लिए हैं।
इस संवाददाता से बात करते हुए इंस्पेक्टर राज प्रकाश सिंह ने बताया की पीड़ित के लिए उनका दरवाजा चौबीस घण्टे खुले रहते है,वह बेहिचक अपनी समस्या हमे बता सकते है,समस्या को बताने में किसी बिचौलिया की जरूरत नहीं है,आपकी समस्या को सुन कर त्वरित न्याय दिलाना मेरी प्रथिमिकता है।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…