News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी : सगाई के छः घंटे पहले दुल्हन जेवर लेकर प्रेमी संग फरार ,पढ़े खबर !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 23, 2025  |  4:36 PM

91 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी : सगाई के छः घंटे पहले दुल्हन जेवर लेकर प्रेमी संग फरार ,पढ़े खबर !

कुशीनगर।जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में एक युवती सगाई के छः घंटे पहले जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई हैं। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, तत्काल में सगाई की सभी रस्में परिजनों ने रोक दिया हैं।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

प्राप्त सूचना के मुताबिक तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने सगाई से करीब छह घंटे पूर्व घर में रखे जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।घरवालों को सुबह नींद खुलने पर इसकी जानकारी हुई। इसके बाद आनन-फानन में कार्यक्रम स्थगित किया गया।पुलिस इस मामले में युवक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। इसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती की शादी परिजनों ने तय किया था। 20 जून को इसकी सगाई होने वाली थी। सभी तैयारी पूरी कर ली गई थीं। रिश्तेदार भी आ गए थे। आरोप है कि 20 जून को भोर में युवती अपने घर से सोने का जेवर लेकर गांव के एक युवक के साथ फरार हो गई। सुबह लोगों को नीद खुली तो युवती कमरे में नहीं थी। उसकी तलाश घर वाले किए, लेकिन पता नहीं चला। घर वाले युवती को ढूंढ़ने का प्रयास किया, ताकि सगाई का कार्यक्रम हो सके। युवती का पता नहीं चला तो कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

बोली पुलिस!

प्रभारी निरीक्षक तुर्कपट्टी राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। युवती को बरामद करने के लिए पुलिस जुटी है।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking