News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: 25 वर्षीय बीमार युवक का लाश मिला

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 1, 2024  |  8:52 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: 25 वर्षीय बीमार युवक का लाश मिला

तुर्कपट्टी।थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी बाजार में मिली जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम महुअवां बुजुर्ग निवासी किरीश गुप्ता का घर सूर्यमन्दिर रोड पर स्थित है जहाँ वह अपने परिवार सहित रहते हैं।रविवार की दोपहर करीब तीन बजे किरीश के तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र 25 वर्षीय खूबलाल अपने किराये के मकान में सोया था।उसी मकान में किराये पर एक कमरा लिये दूसरा दुकानदार कुछ सामान लेने गया तो खूबलाल को निचेष्ट देखकर शोर मचाया।

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

शोर सुनकर मौके पर पहुँचे परिजन तत्काल उसके इलाज हेतु एक निजी चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने जाँचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।युवक के मौत की खबर फैलते ही पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गयी।परिजनों के अनुसार खूबलाल काफी समय से बीमार चल रहा था।रविवार की सुबह भी उसका इलाज कराया गया था बीमारी की हालत में ही वह कमरे में सोया तो सोया ही रह गया।घटना की सूचना पर पहुँची तुर्कपट्टी पुलिस ने मामले की जाँच की।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर गयी थी जहाँ युवक के काफी दिनों से बीमार होने की बात सामने आयी।परिजन द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया गया।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking