News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: सरकारी योजनाओं से संतृप्त होंगे वंचित मुसहर परिवार

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 28, 2024  |  6:36 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: सरकारी योजनाओं से संतृप्त होंगे वंचित मुसहर परिवार
  • डीएम के निर्देश पर सीडीओ द्वारा गठित त्री सदस्यीय टीम ने किया सर्वे
  • मुसहर समाज के अंतिम परिवार तक मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

तुर्कपट्टी। सरकारी योजनाओं से वंचित मुसहर परिवारों को अभियान चलाकर संतृप्त किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर सीडीओ द्वारा गठित त्री सदस्यीय‌ टीम ने गुरुवार को दुदही विकास खंड के मठिया माफी गांव में सर्वे कर वंचित मुसहरों का सर्वे किया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

सीडीओ द्वारा गठित टीम में शामिल आईआईटी पडरौना के प्राचार्य आलोक मौर्य, युवा कल्याण अधिकारी अशोक चौबे व सचिव अशोक गोंड ने प्रधान विजय सिंह की मौजूदगी में सरकारी योजनाओं से वंचित मुसहर व्यक्तियों को चिंहित कर सर्वे में शामिल किया। टीम ने मुख्य रूप से आवास, जॉब कार्ड, पेंशन, आंगनबाड़ी से संचालित योजनाओं, शौचालय आदि के बारे में जानकारी ली। अति निर्धन परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई। प्राचार्य ने कहा कि मुसहर बहुल गांव की अधिकांश आबादी का जीवन स्तर विकास के मामले में पिछड़ा है। ये सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने की वजह से विकास की मुख्य धारा से अभी नहीं जुड़ पाए हैं। शासन ने पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

युवा कल्याण अधिकारी ने कहा कि मुसहर समाज के अंतिम परिवार तक सरकारी योजना का लाभ दिलाया जा सके इसके लिए सरकारी तंत्र प्रतिबद्ध है। सर्वे कार्य निरंतर जारी रहेगा और इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। इस दौरान ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking