News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: ट्रक लेकर भाग गया चालक, ट्रक स्वामी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 24, 2024  |  6:44 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: ट्रक लेकर भाग गया चालक, ट्रक स्वामी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत WhatsApp
Responsive image
  •  ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी राजपति कुशवाहा ने दी थी तहरीर
  • चालक व एक अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पंजीकृत हुआ मुकदमा

तुर्कपट्टी। बिहार निवासी ट्रक चालक तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी ट्रक मालिक के दरवाजे से ट्रक लेकर गया तो वापस नहीं लौटा। कई दिन बाद ट्रक मालिक ने खोज खबर ली तो उसे गाली व जान से मारने की धमकी दी। ट्रक स्वामी ने तहरीर दी तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...

ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सपही बरवा टोला निवासी राजपति कुशवाहा ने पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा है कि उनका ट्रक संख्या यूपी 57 टी 4482 का चालक मोहन चौरसिया पुत्र हरिहर निवासी ग्राम रुदलपुर (रुचि टोला) थाना कटेया जनपद गोपालगंज (बिहार) है। चालक 7 नवंबर 2024 को बरवा राजापाकड़ से बगास लादने के लिए ट्रक लेकर सेवरही चीनी मिल गया। शाम तक उसका अता पता नहीं चला तो फोन किया। लेकिन चालक से संपर्क नहीं हो सका। कई दिन तक पता न चलने पर पीड़ित स्वामी चालक के बिहार स्थित घर गया जहां गाड़ी तो नहीं मिली लेकिन वहां मौजूद एक व्यक्ति ने गाली व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्यवाही की गुहार लगाई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही चालक व ट्रक बरामद कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर
सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों में तब्दील सर्विस रोड, हर दिन जाम से जूझ रहे राहगीर

  आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking