News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी ने रामकोला को 6 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 25, 2022  |  8:15 PM

448 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी ने रामकोला को 6 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी के मरचहिया डीह पर पूर्व प्रधानाचार्य स्व.बीके सिंह व दूधनाथ कुशवाहा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता दूसरे दिन सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गरिजेश सिंह, ने फीता काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने ने कहा कि क्रिकेट आपसी भाई चारे के खेल हैं। इससे शारिरिक मानसिक क्षमता का विकास होता हैं, खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलनी चाहिये ग्रामीण स्तर से ही युवा खिलाड़ी क्रिकेट खेलते हुये राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हैं।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

तुर्कपट्टी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रामकोला की टीम निर्धारित 15 ओभरो के खेल में 10 विकेट खोकर 172 रन बनाई। रामकोला के तरफ से सन्नी 11 छक्के 2 चौकों की मदद से सर्वाधिक 77 रन बनाये।

तुर्कपट्टी के तरफ से दिलीप ने 3 ओभरो में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाये। जबाब में उतरी तुर्कपट्टी की टीम ने 4 विकेट खोकर मैच को अपने झोली में ले लिया। शिवम राय ने सबसे अधिक 83 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच दिलीप को मिला।
कमेन्ट्री अरविंद मिश्रा अंपायरिंग पिन्टू राव,सत्येंद्र सिंह ने किया।

इस दौरान सत्येंद्र कुमार ,रमेश जायसवाल,मारकण्डेय सिंह,रमसाबिर मौलाना, अनिल कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह, उस्मान गनी संतोष गुप्ता उदयभान कुशवाहा, राहुल गुडडू चौहान,सोनू गोंड़, अतुल श्रीवास्तव, प्रमोद गोंड़, रामप्रकाश,दीपक चौबे आदि लोग उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking