News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 17, 2024  |  7:47 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

कुशीनगर । बुधवार की सायं करीब छह बजे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही टड़वा में स्थित एक निजी विद्यालय के समीप कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

उक्त गांव निवासी काशीनाथ पाल का तीस वर्षीय पुत्र देवेंद्र पाल उर्फ भुट्टी दवा लेने के लिए घर से बभनौली जा रहा था कि उक्त विद्यालय के सामने तमकुहीरोड की तरफ से आ रही तेजगति अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने बाइक में तेज ठोकर मार दिया। देवेंद्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजन, गांव के लोग व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking