Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

तुर्कपट्टी: महासंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

सुनील नीलम
May 24, 2023, 7:01 PM IST • अब तक 205 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। बुधवार को स्थानीय सूर्य मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी तुर्कपट्टी मंडल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर महा संपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर रूप रेखा तैयार की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष दत्त राय ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार ने सफलतम 9 वर्ष पूर्ण कर लिया है। इसको पार्टी महा संपर्क अभियान चलाएगी। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर घर जा कर सरकार के उपलब्धियों को बताएंगे। बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा हुई।

Advertisement

इस दौरान दुर्गेश राय, चंद्र प्रकाश यादव चमन, शैलेंद्र कुमार तिवारी, राजेश्वर सिंह, उमाशंकर दुबे, राणा प्रताप सिंह, राजेश तिवारी, बसंत पटेल, विंध्यवासिनी मिश्र, सुनील प्रसाद, संतोष गोंड, गिरीश नारायण पांडेय, प्रसिद्ध नारायण रावत, मनोज कुमार गुप्ता, अजय प्रजापति, नूर सलाम, हरेश, रवि प्रकाश व प्रमोद मणि सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री सुधीर मिश्रा और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा ने किया।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi