कुशीनगर । गत दिवस तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से चालक को बंधक बनाकर चोरी किए गए ट्रैक्टर ट्राली को स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा दोघरा ठाकुर चौराहा के पास से चोरी की घटना का सफल खुलासा कर घटना सम्मिलित पांच वांछित अभियुक्तों को चोरी किये गये वाहन ट्रैक्टर ट्राली, घटना प्रयुक्त एक अदद चार पहिया वाहन, मोबाइल व अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जरिए मुखबिर के सूचना पर स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने थाना क्षेत्र के दोघरा चौराहे के पास से अभियुक्त ओम प्रकाश यादव पुत्र रामविलाश यादव निवाशी ठाढीभार इन्दर पट्टी ताध थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर ,बिग्गु यादव पुत्र सियासन यादव पता ठाढीभार इन्दर पट्टी ताध थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर,सुजीत यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव निवासी ठाढीभार इन्दर पट्टी ताध थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर,छोटे यादव पुत्र बहारन यादव निवासी शाहपुर खलवा पट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर ,प्रदीप सैनी पुत्र उमांशकर सैनी निवासी दुखंडवा बतरौली थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को।गिरफ्तार करते हुए एक अदद चोरी का ट्रैक्टर स्वराज 834 एक्सएम नीला रंग ,चोरी का एक मोबाइल फोन ,टाटा इन्ट्रा चार पहिया / गुड्स कैरियर वाहन सं0 UP57BT1483, दो अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय तीन अदद जिंदा कारतूस 315 बोर ,जमा तलाशी से एक अन्य मोबाइल व 1060/- रुपये नगद की बरामदगी की गई है।
इस सराहनीय कार्य करने वालो में निरीक्षक सुशील शुक्ला प्रभारी स्वाट टीम,थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी,उप निरीक्षक आलोक यादव स्वाट टीम,उप निरीक्षक शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल,वरिष्ठ उप निरीक्षक जीत बहादुर यादव ,उप निरीक्षक रोमेश कुमार ,उप निरीक्षक पंकज सिंह,उप निरीक्षक अभिषेक सिंह थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर मय टीम की भूमिका रही।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…