News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: फंदे से लटका मिला बीस वर्षीय युवती का शव

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 29, 2024  |  9:53 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: फंदे से लटका मिला बीस वर्षीय युवती का शव

कुशीनगर । तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में शुक्रवार की सायं एक युवती ने कटरैन की छत के नीचे लगे बांस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

उक्त गांव के मिश्रौली टोला निवासी सतन वर्मा की अविवाहित पुत्री सरिता वर्मा उम्र 20 वर्ष का शव सायं करीब पांच बजे छत में लगे बांस में प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला। घटना के समय मृतका की लकवाग्रस्त मां दूसरे कमरे में थी तथा पिता सतन वर्मा राजापाकड़ चौराहा पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर थे। घर में कोई नहीं था। गांव के किसी व्यक्ति ने शव को लटकता देख पिता को सूचना दी। घर पहुंचे पिता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर 112 नंबर पुलिस व एसएसआई राजेश कुमार गौतम, एसआई ब्रजमोहन सिंह, कांस्टेबल विजय बहादुर सिंह, तारकेश चौबे, संतोष चौहान, दिलीप सिंह, कपिल सरोज, महिला कांस्टेबल अनामिका सिंह ने घटनास्थल की जांच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या किए जाने की सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking