कुशीनगर।मंगलवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी में सुनील प्रसाद पुत्र वकील का शव उसके घर में फंदे से लटकते मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुनील और उसकी पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते कुछ दिनों पर पूर्व वह घर छोड़ कर चली गई थी। सुनील अपनी दो बच्चियों के साथ घर रहता था। बड़ा भाई धनबाद रहता है। मंगलवार को दोपहर में ग्रामीणों ने उसी घर के बरामदे में सीढ़ी के सहारे फंदे से लटकता देखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध मे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…