News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: सूर्य से शहीद तक मशाल लेकर दौड़े इक्यावन धावक, शहीद चंद्रभान चौरसिया की चौथी पुण्यतिथि…पंद्रह किलोमीटर की दूरी में जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 14, 2024  |  5:40 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: सूर्य से शहीद तक मशाल लेकर दौड़े इक्यावन धावक, शहीद चंद्रभान चौरसिया की चौथी पुण्यतिथि…पंद्रह किलोमीटर की दूरी में जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

कुशीनगर । शहीद चंद्रभान चौरसिया के चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को बरवाराजापाकड़ खेल मैदान में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले धावकों के दल ने सूर्यमन्दिर से शहीद के समाधिस्थल तक मशाल यात्रा निकाली। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित मशाल दौड़ में तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर परिसर में पत्रकार विनय राय, एसएचओ अनिल कुमार सिंह, जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ल व अनवर अंसारी ने आरती से प्रज्ज्वलित मशाल धावकों को सौंपी। स्काउट के जिला प्रशिक्षण आयुक्त एमडीआई खान संयोजकत्व में धावक अरविंद कुमार व सरिता निषाद के नेतृत्व में 50 धावकों का दल तुर्कपट्टी बाजार, नोनियापट्टी, गुरवलिया मठिया पहुंचा।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

यहां पत्रकार अजिताभ तिवारी,त्रिलोक मिश्र, धर्मेंद्र मद्धेशिया, असलम अंसारी, चंदेश्वर पटेल, सुनील चौरसिया, हरिकेश तिवारी, उपेंद्र गुप्ता नेतृत्व में युवकों ने धावकों पर पुष्प वर्षा की व जलपान कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने धावकों का नेतृत्व किया। इसके उपरांत मशाल यात्रा बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में पहुंचे जहां से धाविकाओं के साथ देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में धावक दुमही स्थित समाधिस्थल की ओर रवाना हुए।

मशाल यात्रा में अमरजीत कुमार, फिरोज असारी, राहुल कुमार, विवेक कुमार, रवि कुमार, अगर कुमार, अशोक कुमार, अजीत कुमार, बेबी कुमारी, शोभा कुमारी आदि धावक शामिल रहे। इस दौरान वीरेंद्र शाही,शैलेंद्र कुमार तिवारी अमित राय उपेंद्र मद्धेशिया,राजेश मद्धेशिया,संदीप यादव,अशोक जी,प्रताप जायसवाल,संतोष,बिट्टू शाही,हरेश पटेल सुनील प्रसाद सहित अधिक संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking