News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: छात्राओं ने देवी के नौ स्वरूपों की दी प्रस्तुति

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 10, 2024  |  5:43 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: छात्राओं ने देवी के नौ स्वरूपों की दी प्रस्तुति
  • तुर्कपट्टी स्थित राधे कृष्णा पब्लिक स्कूल में हुआ नवरात्र महोत्सव का आयोजन

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। विकास खंड तमकुही के तुर्कपट्टी पकड़ी में संचालित राधे कृष्णा पब्लिक स्कूल में नवरात्र के अवसर पर बृहस्पतिवार को छात्राओं ने देवी के सभी नौ रूपों की प्रस्तुति दी और महिषासुर वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान शैलपुत्री के रूप में अंकिता यादव, ब्राह्मचारणी के रूप में शिवानी यादव, चंद्रघंटा के रूप में प्रतिभा मद्धेशिया ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं कात्यायनी मां के रूप में नीतू कुमारी, स्कंदमाता के रूप में सपना मद्धेशिया ने लोगों को भावविभोर कर दिया। जबकि कालरात्रि के रूप में अंजू कुशवाहा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

साथ ही महागौरी के रूप में दिव्या पाठक, कुष्मांडा के रूप में दीपांशी गुप्ता तथा सिद्धिदात्री के रूप अंशु गुप्ता को देख सभी आश्चर्यचकित हो गए। वहीं शिवम ठाकुर ने महिषासुर के रूप की प्रस्तुति दी। विद्यालय के निदेशक राज कुमार गिरि, सहायक प्रधानाचार्य डब्लू गुप्ता व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मां दुर्गा की आरती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बच्चियों द्वारा ऐ गिरी नंदिनी और महिषासुर वध पर आधारित नाटक ने सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका शालू शाही के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सत्येंद्र गिरि संदीप यादव, सतीश गिरि, सुप्रिया सिंह, नीलम पांडेय, विद्यांति कुशवाहा, प्रीति श्रीवास्तव, शकीना खातून, वर्षा मद्धेशिया, रजत सैनी, किसनवती, अनिकेत, मिथिलेश, आदि उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking