News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: आईएएस ऋतुराज राय को महर्षि समाज ने किया सम्मानित

सुनील नीलम

Reported By:

May 30, 2023  |  6:22 PM

164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: आईएएस ऋतुराज राय को महर्षि समाज ने किया सम्मानित WhatsApp

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। मंगलवार को सूर्य मंदिर तुर्कपट्टी महुअवाँ के परिसर में ब्रह्मर्षि समाज तमकुहीराज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें यूपी बोर्ड के हाई स्कूल टॉपर आयुषी शाही, नगर पंचायत फाजिलनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही और हाल ही में जारी यूपीएससी के परिणाम में ऑल इंडिया 636 रैंक हासिल करने वाले ऋषिराज राय को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के शाही के अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तमकुही राज ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि डॉ वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी काम को लगन के साथ किया जाए तो सफलता निश्चित हासिल होती है। हो सकता है कि कुछ समय लगे, लेकिन बिना हिम्मत हारे अपने कर्त्तव्य करते रहना चाहिए। इस सम्मान समारोह को डॉ कमलेश शाही, डॉ उमाकांत राय, ग्राम प्रधान संजय राय, भाजपा नेता संजय राय, बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला और पूर्व प्रमुख नारायणी शाही संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दिए। संचालन शंभू राय ने किया।

इस दौरान आयोजक प्रवीण शाही, राजेश राय, दुर्गेश राय मनीष राय जगजीत नीरज विद्या राय, मनीष राय, शैलेंद्र शाही, दिलीप राय, भारत भूषण राय, राजेश शाही, मुन्ना शाही, सत्यानंद शाही, जगदीश शाही आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking