News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पत्रकारिता दिवस पर हुए सम्मानित पत्रकार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 30, 2023  |  6:02 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पत्रकारिता दिवस पर हुए सम्मानित पत्रकार
  • समाज का आईना है पत्रकार – संतोष सिंह
  • बहुत कठिन काम होता है पत्रकारिता -डिम्पल पांडेय

कसया/कुशीनगर। पत्रकारिता दिवस पर मंगलवार को एस के पैथोलाजी अहिरौली राजा के सौजन्य से एक कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय पत्रकारों को पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया और एक संगोष्ठी भी आयोजित किया गया.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता संतोष सिंह व ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि पत्रकारिता का पेशा पवित्र है। कुछ लोग झूठा आचरण से इसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं, उन पर कलम के लिपियों की निगरानी रखें। पत्रकारिता को बदनाम न होने दें। ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि आप सबका काम कठिन है। कठिन परिस्थितियों में आप अपने कार्य को अंजाम देते हैं, जो झुकते और वंदनीय होते हैं। आयोजक निशांत मिश्र ने कहा कि आप चौथे स्तंभकार हैं और जनता को आप पर पूरा भरोसा है। जान हथेली पर लेकर आप लोग समाज और संस्थान की सेवा करते हैं जिससे आप लोगों का भी बीमा होना चाहिए। प्रेस क्लब होना चाहिए। इसके लिए कई बार कार्यक्षेत्र तक प्रयास किए गए हैं। किन्हीं कारणों से अभी तक नहीं बना है इसके लिए सभी पुन: मिलकर प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पत्रकार हरगोविंद राव अयूब खान संतोष यादव मनोज कुमार राव लखन मदेशिया कमलेश पटेल चन्दु गोंड आदि मौजूद रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking