कुशीनगर । न्याय के लिए किसी को भटकना नहीं पड़े, त्वरित उसका निस्तारण हो यह मेरी कार्य प्रणाली की पहली प्राथमिकता होगी,महिलाओं की सुरक्षा, अवैध कार्यों पर प्रभावी अंकुश कायम करना यह कार्यवाही की जद होगा।
उक्त बाते जनपद के तुर्कपट्टी थाना के नवागत थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में शनिवार को कही। उन्होंने ने बताया कि जितना भी लंबित मामला है, उनका जल्द से जल्द निपटारा होगा। अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण थाना क्षेत्र को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो नि:संदेह हमसे संपर्क करें ,किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने अनिल कुमार पर भरोसा जताते हुए थाना तुर्कपट्टी का प्रभार सौपा है। इसके पूर्व अनिल कुमार सिंह कोतवाली पडरौना में वरिष्ठ उप निरीक्षक,पुलिस चौकी बहादुरपुर के प्रभारी के रूप में सेवा दे रहे थे। इन्होंने गोरखपुर जनपद में कई थानों की थानाध्यक्ष के रूप में अपनी योगदान कर चुके है।
इस संवाददाता के एक प्रश्न के उतर में चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक द्वारा मिली जिम्मेदारी को शत प्रतिशत निर्वाह करने की पूरी कोशिश रहेगी,टीम भावना से कार्य करते हुए अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जायेगा। कोई भी फरियाद वेहिचक हमसे अपनी समस्या साझा कर सकता है,इसमें किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होगी।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…