News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: खाकीनाथ स्मारक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 4, 2023  |  5:48 PM

729 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: खाकीनाथ स्मारक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
  • 12 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
  • 12 जनवरी शाम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति देंगे देश के नामचीन कवि व कवयित्री

तुर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील कुमार नीलम)। तुरपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में इंटरमीडिएट कॉलेज तुर्कपट्टी के खेल मैदान में 9वाँ खाकीनाथ स्मारक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज से होगा। पहला मुकाबला हेहल स्पोटिंग रांची और नंदिनी नगर क्रिकेट एकेडमी गोंडा के बीच खेला जाएगा। आयोजन समिति ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं फाइनल मुकाबला 12 जनवरी को खेला जाएगा तथा 12 जनवरी की शाम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

तुरपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार गिरी ने बताया कि ग्रुप ए का पहला मुकाबला 5 जनवरी को हेहल रिपोर्टिंग रांची और नंदिनी नगर क्रिकेट एकेडमी गोंडा के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 6 जनवरी को दहियावा क्रिकेट एकेडमी छपरा और सेंट एंड्रयूज क्रिकेट एकेडमी खलीलाबाद के बीच होगा। वहीं ग्रुप ए का सेमी फाइनल मुकाबला 7 जनवरी को खेला जाएगा। ग्रुप बी का पहला मुकाबला फैफ एकेडमी सिवान और रेहान स्पोर्ट्स बनारस के बीच 8 जनवरी को खेला जाएगा। 9 जनवरी को टीसीए कुशीनगर और आजमगढ़ एकादश आजमगढ़ के बीच अंतिम मुकाबला होगा तथा ग्रुप बी का सेमीफल मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं 11 जनवरी को व्यापारी एकादश और प्रशासन एकादश के बीच एक मैत्री मैच भी खेला जाएगा तथा प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 जनवरी को होगा। इस आयोजन को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसमें खिलाड़ियों को इनाम के साथ-साथ नगर पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

12 जनवरी की शाम 5 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें देश के प्रसिद्ध हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी, संजय मिश्र संजय, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, राजेश राही, सत्यम अदा शर्मा, वंदना मद्धेशिया, निशा राय और आकाश महेशपुर अपनी कविता की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान शैलेंद्र कुमार तिवारी, मुकेश पटेल, संतोष मद्धेशिया, बैजनाथ गुप्ता, पवन यादव, प्रताप जायसवाल, उपेंद्र मद्धेशिया, देशबंधु यादव, राहुल वर्मा, अवधेश, अनूप मिश्रा व दीपक सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking