कुशीनगर । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के धुनवलिया चौराहे पर सोमवार सुबह पुलिस टीम को देख पशु तस्कर गोवंश लदा पिकअप छोड़ कर फरार हो गए। पिकअप से आठ गोवंश बरामद हुआ है,पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग पांच बजे पिकअप से पशुओं की खेप लेकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे थे। जोकवा बाजार की समीप पुलिस वाहन आता देख तस्कर गाड़ी पीछे कर भागने का प्रयास किए, लेकिन पिकअप सड़क किनारे एक पेड़ में टकरा कर फंस गई। उसको निकालने का प्रयास किए, लेकिन इस बीच खुद को पुलिस से घिरता देख तस्कर पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर आठ गोवंश लदे मिले। वाहन नंबर के आधार पर मालिक तथा अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाठक ने बताया कि पीआरवी व पुलिस टीम की सफलता से कामयाबी मिली है,तस्कर भी शीघ्र गिरफ्त में होंगे।
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…