News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने कराया वर्षों पुराने मामले का समाधान

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 9, 2024  |  6:24 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने कराया वर्षों पुराने मामले का समाधान
  • एसडीएम ने गठित की थी नायब तहसीलदार, तीन राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों की टीम

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहा बसडीला गांव में एक दशक पुराने मामले का नायब तहसीलदार दुदही कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों की टीम ने बुधवार को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

डीएम विशाल भारद्वाज के प्रथम कार्य दिवस में उक्त गांव निवासी अशर्फी देवी पत्नी मूरत ने एसडीएम न्यायालय से धारा 24 के अंतर्गत आदेश होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर अपने विवादित भूमि के पैमाइश की गुहार लगाई थी। डीएम ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को तलब कर मामले की जानकारी ली व एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस क्रम में एसडीएम विकास चंद ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक तुर्कपट्टी अयोध्या प्रसाद, प्रभारी राजस्व निरीक्षक गाजीपुर वेदप्रकाश उपाध्याय, प्रभारी राजस्व निरीक्षक गोडरिया ब्रजेश कुमार गौतम, लेखपालगण यशपाल सिंह, विकास कुशवाहा व दीपक गुप्ता की टीम गठित कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया।

जिसके क्रम में मौके पर पहुंची उक्त राजस्व टीम ने आपसी सहमति के आधार पर वर्षों पुराने मामले का निस्तारण करा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking