News Addaa WhatsApp Group

सात घण्टे के अंदर चोरी गये ट्रक के साथ दो अंतर प्रांतीय चोर को तुर्कपट्टी पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 28, 2022  |  7:07 PM

1,571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सात घण्टे के अंदर चोरी गये ट्रक के साथ दो अंतर प्रांतीय चोर को तुर्कपट्टी पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जनपद के तुर्कपट्टी पुलिस ने गत दिवस थाना क्षेत्र से चोरी गए ट्रक के साथ दो अंतर प्रांतीय वाहन चोरों को दबोचने में सफल हुई है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे से संबंधित चोरी गये ट्रक नं0 UP 57 BT 7525 को सात घण्टे के अन्दर कार्यवाही करते हुए गंगा ब्रीज हाजीपुर जिला वैशाली (बिहार) से आज दिनांक 28.10.2022 को दो नफर अभियुक्त हरेन्द्र राय पुत्र लाल देव राय निवासी सहदेई बुजुर्ग थाना सहदेई जनपद वैशाली बिहार, विनय कुमार पुत्र बिहारी शर्मा निवासी वार्ड नं0 09 गांव पहाडपुर थाना चझडी भथाखार नालंदा नगरनौसा (बिहार) हा0पता मिठापुर पुरवी ठेलवा थाना रामकृष्णा नगर जिला पटना (बिहार) को गिरफ्तार कर चोरी गये ट्रक को बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह थाना तुर्कपट्टी,निरीक्षक चौकी प्रभारी मधुरिया धनन्जय राय , का0 आनन्दी कुमार ,का0 ऋषि पटेल ,का0 विश्वजीत कुमार थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking