News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: मोबाइल फोन छिनैती का आरोप लगा पुलिस को सौंपी तहरीर

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 24, 2023  |  7:01 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: मोबाइल फोन छिनैती का आरोप लगा पुलिस को सौंपी तहरीर
  • एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कर रही कर रही है पूछताछ

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के एक युवक ने पहले सेवरही बाद मे तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर सौंप बाइक पर लिफ्ट देने वाले युवकों पर मोबाइल फोन छिनैती का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। घटना रविवार की मध्यरात्रि की बताई जा रही है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

उक्त ग्राम पंचायत के मिश्रौली टोला निवासी गौरव उर्फ गोलू मिश्र द्वारा पुलिस को सौंपे गए तहरीर के मुताबिक वह गोरखपुर से घर आने के लिए ट्रेन से करीब 11 बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर उतरा। वहां सवारी का इंतजार कर रहा था कि एक बाइक पर सवार युवक आकर रुके। पीड़ित युवक से पूछा कि कहां जाना है तो उसने बताया कि राजापाकड़। बाइक सवार युवकों ने उधर जाने का हवाला देते हुए अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाइक जब बभनौली बाजार से आगे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में आई तो नहर के पास एक निजी विद्यालय के समीप बाइक सवार युवकों ने पीड़ित को धक्का देकर बाइक गिरा दिया और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। युवक उनके पीछे दौड़ता हुआ गया और बभनौली मे खड़ी सेवरही पीआरवी में मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी‌।

डायल 112 पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को हिरासत में लेकर सेवरही थाने ले गई। युवक ने सोमवार को सेवरही पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की तो वहां बताया गया कि घटनास्थल वाले थाना में तहरीर दो। तब युवक ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking