News Addaa WhatsApp Group Join करें

तुर्कपट्टी: फर्जी अपहरण की कहानी बनाने वाले दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार…एक ट्रक के साथ ग्यारह पेटी अवैध देशी शराब बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 25, 2024  |  5:24 PM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: फर्जी अपहरण की कहानी बनाने वाले दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार…एक ट्रक के साथ ग्यारह पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। जिले की तुर्कपट्टी पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया है,जो सबको एक बार आश्चर्य चकित कर दिया। मामला झूठी अपहरण की कहानी रच कर पुलिस को बेवजह दिग्भर्मित कर अपना स्वार्थ सिद्ध करना सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने इस प्रकरण में दो लोगो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक ट्रक के साथ ग्यारह पेटी देशी शराब की बरामदगी किया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने इस सराहनीय कार्य के लिए इस खुलासे में शामिल पुलिस टीम को पन्द्रह हजार रुपए का पुरस्कार दिया है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

पढ़िए पूरा मामला

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 24.08.2024 को थाना तुर्कपट्टी पर वादी रोहित यादव पुत्र रामध्यान यादव निवासी पकड़ी गोसाई थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 22.08.2024 को समय करीब आठ बजे अपने भाई संजीव यादव के साथ अपने घर से मोटरसाईकिल से पटहेरिया चौराहे पर गया था ,जहां से कुछ लोंगो द्वारा उसका अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती की मांगी गयी । इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए थाना तुर्कपट्टी पर मु0अ0सं0 256/2024 धारा 140(3) , 127(7) बीएनएस पंजीकृत कराया गया,साथ ही घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी संजय कुमार, चौकी प्रभारी मधुरियां अवनीश कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अलोक यादव के अगुवाई में तीन टीम बना कर घटना की त्वरित खुलासे के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में रविवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा घटना का अनावरण करते हुए खुलासा किया गया कि वादी रोहित यादव उपरोक्त व उसका भाई संजीव यादव शराब की तस्करी करते हैं और अपने बचाव में वादी द्वारा अपहरण की झूठी साजिश रची गयी थी। इस प्रकार अभियुक्तगण संजीव यादव पुत्र रामध्यान यादव ,रोहित यादव पुत्र रामध्यान यादव साकिनान ग्राम पकड़ी गोसाई थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रक, फर्जी नं0 प्लेट तथा ग्यारह पेटी अवैध देशी शराब की बरामदगी की गयी है। स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 60/72 आब0 अधि0 की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। पुलिस द्वारा पूछ-ताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोग दिनांक 22.08.2024 को शराब का तस्करी कर बिहार लेकर गये थे जहां इनके साथियों के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था जिस संबंध में अपहरण का झूठी मुकदमा लिखा दिये थे।

रविवार को मीडिया से रूबरू होते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से
एक ट्रक सं0 UP 57 J 1341 , एक अदद फर्जी नम्बर प्लेट नं0 यू पी 50 एटी 1329 ,ग्यारह पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली टेट्रा पैक प्रत्येक 200 एमएल कुल 528 पाउच की बरामदगी हुई है।

इस कामयाबी को दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना तुर्कपट्टी, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार गौतम, चौकी प्रभारी मधुरियां अवनीश कुमार सिंह,उप निरीक्षक आलोक यादव प्रभारी मय स्वाट टीम, उप निरीक्षक आशीष सिंह थाना तुर्कपट्टी की रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking