News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: धरने पर बैठी विधवा लालझरी देवी

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 16, 2023  |  7:16 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: धरने पर बैठी विधवा लालझरी देवी

कुशीनगर । तुर्कपट्टी ग्रामसभा बरवाकला निवासी एक वकील के अत्याचार से प्रताड़ित एक विधवा लालझरी पत्नी स्व0 शिवशंभू न्याय नहीं मिलने की दशा में आज शुक्रवार को अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गयी।इस भीषण तपती गर्मी में पीड़िता के साथ होने वाले किसी अनहोनी घटना की आशंका के चलते प्रशासन सक्रिय हो गया तथा मामले को निपटाने में लग गया।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

धरनास्थल पर बैठी लालझरी ने अपने पड़ोसी अधिवक्ता गोपीचंद गुप्ता पर कूट रचित तरीके से उसकी जमीन बैनामा करा लेने का आरोप लगाते हुए बताया कि इसकी गाटा संख्या 903 ख व 904 में आठ डिसमिल जमीन है मेरे पति के जीवित रहते गोपीचंद गुप्ता के पिता जवाहर पुत्र स्वर्गीय पारसनाथ भवन निर्माण कराते समय जबरन बीस बाई सौ कड़ी मेरे जमीन में निर्माण करा लिए। मेरे परिवार द्वारा विरोध व मुकदमा करने के बाद गोपीचंद ने कहा कि जो तुम्हारा हिस्सा मैंने कब्जा कर लिया है वह मुझे बैनामा कर दो बाद मैं अपने हिस्से का गाटा संख्या 903 ग है उसे मैं तुम्हारे नाम बैनामा कर दूँगा।लालझरी का आरोप है घर बनाने के बाद खारिज दाखिल के समय गोपीचंद डेढ़ डिसमिल जमीन के बजाय पूरा आठ डिसमिल जमीन अपने नाम करा लिया। इसकी जानकारी होने के बाद हमने वर्ष 2003 में न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया।पांच वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर जमीन पुनःमेरे नाम दर्ज हो गया लेकिन वकील गोपीचंद साजिश के तहत बार-बार मुकदमा करके मामले को विवादित बनाए हुए हैं।तथा मेरा घर नहीं बनने दे रहे हैं।इसी बीच मेरे पति का देहांत हो गया ऐसे में बड़ी मुश्किल से भूजा- भाजी बेचकर मैं अपना परिवार चला रही हूँ।लालझरी द्वारा धरना की सूचना पर बीते बुधवार को अपर जिलाधिकारी देवीदयाल दलबल अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किए तथा दोनों पक्षों के बीच एक सहमति बनाया।

अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह आज जब लालझरी के घर के सेंटरिंग देखने गए तो गोपीचन्द ने कहा कि जबतक सहमति के अनुसार लालझरी मुझे आठ डिसमिल जमीन नहीं देगी तबतक काम नहीं होगा और यदि प्रशासन ने जबरदस्ती किया तो आज से न्यायालय में अधिवक्ता संघ धरने पर बैठेगा।इधर लालझरी का कहना है कि जबतक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking