News Addaa WhatsApp Group

त्योहार पर अमन-चैन, अपराध पर लगाम” — एसपी कुशीनगर केशव कुमार की कड़ी चेतावनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 22, 2025  |  4:43 AM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्योहार पर अमन-चैन, अपराध पर लगाम” — एसपी कुशीनगर केशव कुमार की कड़ी चेतावनी

आज की हॉट खबर- मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर...

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने रविवार को देर सायंकाल पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया तथा थानों की कार्यप्रणाली का टेस्ट लेकर उनका मूल्यांकन किया।

एसपी ने कहा कि आगामी शारदीय नवरात्रि और दशहरा जैसे बड़े त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आदेश दिया कि संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा किसी भी स्थिति में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।

बैठक में एसपी ने जनसुनवाई को गंभीरता से लेने, मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने, गो-तस्करी व शराब तस्करी के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने और महिला संबंधी अपराधों पर तुरंत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर अधिकारी को जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करना होगा।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने दो टूक कहा— “त्योहार पर अमन-चैन हर हाल में कायम रहे और अपराधियों को यह संदेश जाए कि कानून के सामने उनकी एक नहीं चलने वाली।”

समीक्षा बैठक में सभी क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष के साथ अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर, ज़मीन पर शून्य — परियोजना निदेशक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking