News Addaa WhatsApp Group

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन आजाद थे आज़ाद ही रहेंगे का हुआ मंचन

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 24, 2023  |  2:33 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन आजाद थे आज़ाद ही रहेंगे का हुआ मंचन
  • सजीव मंचन देख जीवन्त हो उठा स्वतंत्रता आंदोलन

पड़रौना। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच पडरौना शाखा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन नायक रहे महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जीवन पर आधारित *आजाद थे आजाद ही रहेंगे* नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन होटल शिवराम पैलेस में किया गया। नाट्य मंचन कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिलाधिकारी सदर श्री महात्मा सिंह ,पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमार देवी, समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल ने दीप प्रचलित कर व महाराजा अग्रसेन का पूजन अर्चन कर शुरू किया। नाट्य मंचन का आयोजन सांस्कृतिक मंच सलेमपुर के नाट्य कर्मियों द्वारा निदेशक मानवेन्द्र त्रिपाठी की देख रेख में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर आजाद की जीवन वृत्त पर आधारित नाट्य का सजीव मंचन कलाकारों द्वारा किया गया, चंद्रशेखर आजाद की जीवन पर आधारित नाट्य मंचन के साथ आजादी के दीवाने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन का मंचन हुआ। नाट्य मंचन को देखकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन जीवंत तो उठा। मंचन के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने देश के लिए अपने घर परिवार और वृद्ध माता-पिता का किस तरह मोह छोड़ देश के लिये निकल पड़े यह दृश्य देखकर दर्शकों के आंखों से आंसू आ गए। देश के लिये किस तरह क्रांतिवीरों ने अनपे प्राणो का हँसते हँसते न्योछावर कर दिया। नाट्य मंचन के दौरान भारत माता की जय के नारों ने पूरे माहौल को ऊर्जामय बना दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संजय मारोडिया, प्रदीप चहाडिया, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ,मंत्री गौरव कनोडिया, विक्रम अग्रवाल,कौस्तुभ चहाडिया, अमन बंका, विकास तुलस्यान, कन्हैया बंका, हिमांशु खेतान, आदित्य अग्रवाल, अंकित सुल्तानिया, अनुराग अग्रवाल, मयंक अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल सहित मंच के सभी सदस्य नगर के तमाम गणमान्य नागरिक, चिकित्सक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking