News Addaa WhatsApp Group Join करें

सोमवार को कुशीनगर आएँगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Farendra Pandey

Reported By:

May 26, 2024  |  2:57 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सोमवार को कुशीनगर आएँगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

कप्तानगंज/कुशीनगर। लोकसभा चुनाव का अंतिम किला फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जनसभा और जन सम्पर्क के जरिए भाजपा मतदाताओं पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।इसी क्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को जिले में आएंगे। वह उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पडरौना के खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार दिनांक 27 मई को करीब दस बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पडरौना आएंगे और उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि जनसभा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनसभा ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री का कार्यक्रम मिलने के बाद जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ,सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल,जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारीयों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
भाजपा ने चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में शनिवार देर रात होटल शिवराम पैलेस में बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम प्रभारी और संतकबीरनगर के जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम जनसभा को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक प्रत्येक विन्दु पर चर्चा किया। कहा कि यह जनसभा ऐतिहासिक हो इसके लिए युद्धस्तर पर लगकर अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। उसके बाद जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय , सांसद विजय कुमार दूबे,सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल अन्य पदाधिकारीयों के साथ शनिवार को देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे है और तैयारियों का जायजा लिया।

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह,खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पडरौना विधानसभा प्रभारी डॉ निलेश मिश्र,पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, विधानसभा संयोजक मार्कण्डेय शाही, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव,मोतीचक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह,नौरंगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव,खड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश्वर वर्मा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking