News Addaa WhatsApp Group

UP: जहरीली शराब का कहर, 4 लोगों की मौत 5 की हालत नाजुक!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 8, 2021  |  11:30 AM

872 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: जहरीली शराब का कहर, 4 लोगों की मौत 5 की हालत नाजुक!

बुलंदशहर | जहरीली शराब  ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाते हुए चार लोगों की जिंदगी लील ली। जिले के सिकंदरबाद के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब ने कहर बरपाया। गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 लोग की हालत नाजुक बनी हुई है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

बताया जाता है कि गांव में ही जहरीली शराब तैयार की जा रही थी। मरने वालों ने गांव में ही बन रही जहरीली शराब खरीदी थी। चार की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है जबकि उन पांचों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अभी शराब बेचने वाला कोई भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है।

गांव जीतगड़ी निवासी 35 साल के सतीश, 40 साल के कलुआ, रंजीत तथा 60 साल के सुखपाल सहित नौ लोगों ने गांव में ही एक ग्रामीण से शराब खरीदी थी। रात को शराब पीने के बाद यह सभी अपने अपने घर जाकर सो गए। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद इन सबकी हालत बिगड़ने लगी।
इनमें से सतीश, कलुआ, रंजीत तथा सुखवाल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि बाकी पांच को अस्पताल ले जाएगा पांचो की हालत भी नाजुक है जिन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।

जहरीली शराब सेवन से हुई मौत के बाद यहां से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक टीम गांव पहुंच गई और परिवार से पूरी घटना की जानकारी लेने में जुट गई है। शराब को बेचने वाला अभी पकड़ से बाहर है। वहीं जहरीली शराब पीने से लोगों के मरने के बाद आबकारी विभाग भी हरकत में आया है।

आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं जहरीली शराब पीने से मरने वालों की खबर पाते ही कमिश्नर अनिता सी मेश्राम और आईजी प्रवीण कुमार ने घटना की जानकारी ली है। वहीं संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ राजेश मणि त्रिपाठी ने जिला आबकारी अधिकारी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking