बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया ने नगरा थानाध्यक्ष यादवेन्द्र पाण्डेय को लाइनहाजिर कर दिया है। बताते चलें कि शनिवार की सुबह हुई हत्या की घटना से पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ, थानाध्यक्ष नगरा से काफी खफा दिखे, और इस कार्यवाही को उसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने नगरा थाने की कमान अब विवेक पांडेय को सौंपी है। गौरतलब हो कि शनिवार की खुबह बदमाशों ने नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर में गोली मारकर हीरामन यादव (45) को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरा गड़वार मार्ग को जाम कर दिया था। मामले में पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने यह कार्रवाई की है।
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…