News Addaa WhatsApp Group

UP: बस्‍ती में ट्रिपल मर्डर-आलू व्‍यवसायी समेत तीन की गला काटकर हत्‍या, अलग-अलग स्‍थानों पर मिले शव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 9, 2021  |  2:20 PM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बस्‍ती में ट्रिपल मर्डर-आलू व्‍यवसायी समेत तीन की गला काटकर हत्‍या, अलग-अलग स्‍थानों पर मिले शव

उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती में फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में ट्रक का ड्राइवर और खलासी भी शामिल है। हत्या का कारण लूट की संभावना बताया जा रहा है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ हर्रैया व छावनी पुलिस पहुंच गई है। यह तीनों शव पांच किलोमीटर के अंदर दो जगहों पर मिले हैं।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

कानपुर का आलू व्यापारी ट्रक लेकर बिहार गया था। वहां से आलू बेच कर लौटते समय लूट होने की घटना बताई जा रही है। पहला शव हाईवे किनारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस के पास झाड़ियों में मिला। यह ट्रक चालक बताया जा रहा है, जिसका नाम सोनू मौर्या (35) पुत्र रामकिशोर मौर्या मीरपुर भरोचा थाना असीबन जनपद उन्नाव है। दो अन्य शव पांच किमी आगे शंकरपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मिले।

ट्रक मालिक मनोज कुमार ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को बताया कि उनकी ट्रक शंकरपुर के पास खड़ी है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह टीम के साथ पहुंचे हैं और जांच-पड़ताल कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक पुलिस ने शव को केबिन से नहीं निकाला था।

संबंधित खबरें
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking