News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: कोरोना की वजह यूपी में आज से महंगी हुई शराब, जानें कितने बढ़े दाम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 4, 2021  |  10:47 AM

1,164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: कोरोना की वजह यूपी में आज से महंगी हुई शराब, जानें कितने बढ़े दाम!

कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच बढ़ते राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार  ने शराब की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। दरअसल, सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 में संशोधन करते हुए विशेष अतिरिक्त कोविड सेस लगा दिया है। जिसकी वजह से शराब अब 10 रुपए से लेकर 40 रुपए तक महंगी हो गई है। बता दें कोरोना की पहली लहर में भी यह अतिरिक्त सेस लगाया गया था। लेकिन उसे मौजूदा सत्र में समाप्त कर दिया गया था। आबकारी नीति 2021-22 में हुए संशोधन के मुताबिक रेगुलर केटेगरी की शराब पर प्रति 90 एमएल 10 रुपए कोविड सेस लगाया गया है। इसी तरह प्रीमियम केटेगरी शराब पर भी प्रति 90 एमएल 10 रुपए बढ़ोत्तरी की गई है। सुपर प्रीमियम पर प्रति 90 एमएल 20 रुपए, स्कॉच पर प्रति 90 एमएल 30 रुपए और विदेशों से आयातित शराब पर भी प्रति 90 एमएल 40 रुपए अतिरिक्त कोविड सेस लगाया गया है।इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया गया।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

इसी तरह सेना और अर्ध सैनिक बल को दी जाने वाली पुरानी सुविधा को बहाल कर दिया गया है. अब प्रीमियम श्रेणी से उच्च श्रेणी की शराब की आपूर्ति पर निर्धारित कोविड सेस का 60 फ़ीसदी देना होगा. मौजूदा सत्र में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी.

शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में कांच की बोतलों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए यूपी में बनी शराब की आपूर्ति टेट्रा पैक और कांच की बोतलों में किए जाने की अनुमति दी गई है. इसके लिए उत्पादक डिस्टिलरी को यूपी में बनी शराब की 25 प्रतिशत आपूर्ति कांच की बोतलों में करना होगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking