News Addaa WhatsApp Group

UP: पति ने पुलिस को कॉल कर कहा- “हेलो पुलिस कंट्रोल रूम, मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे पकड़ लीजिए”

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2021  |  6:01 PM

1,490 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पति ने पुलिस को कॉल कर कहा- “हेलो पुलिस कंट्रोल रूम, मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, मुझे पकड़ लीजिए”

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने फिल्मी अंदाज में पहले हत्या की जानकारी व्हाट्सएप पर अपने साले को दी उसके बाद पति यहीं नहीं रुका उसने अपने द्वारा किए गए गुनाह को कबूलते हुए डायल 112 पर फोन करके बताया कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और सब को कमरे में रखा आप मुझे यहां से पकड़ कर ले जाइए घटना की जानकारी डायल 112 कंट्रोल रूम से थानाध्यक्ष कप्तानगंज को दी गई सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

बता दें कि गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र वीरपुर गांव निवासी राधेश्याम पांडे की पुत्री पुष्पा की शादी बीते 4 साल पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई बुजुर्ग गांव निवासी अमरेश मिश्रा पुत्र गुरु प्रसाद मिश्रा के साथ हुई थी। मृतका के पिता की मानें तो शादी के कुछ दिन बाद से पुष्पा का पति अमरेश उसे दहेज के लिए अक्सर पीड़ित करता मारता पीटता था, जिस पर मृतका के घरवाले आकर दोनों के बीच सुलह समझौता कराकर चले जाते थे। पुष्पा अभी 3 दिन पहले अपने मायके से पति के साथ ससुराल आई थी। कल फिर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिस पर ससुराल पक्ष के लोग पुष्पा के घर आकर दोनों के बीच सुलह समझौता कराया।

उन्होंने बताया कि आज पुष्पा को मायके भेजने की सबकी सहमति लिखित में हुई। उसके मायके जाते ही पहली रात में एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ और पुष्पा के प्रति अमरेश तिवारी ने उसकी हत्या कर दी। यही नहीं हत्या करने के बाद अमरेश से इसकी सूचना अपने साले के व्हाट्सएप पर लिखकर तथा डायल 112 पर फोन करके बताया कि हमने अपनी पत्नी की हत्या कर दी हैं और शव कमरे में है। आप मुझे पकड़ लीजिए। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस कमरे का दरवाजा खुलवाकर पति को हिरासत में ले लिया तथा फॉरेंसिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking