News Addaa WhatsApp Group

UP: बीजेपी नेता के यहां बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, भोजपुरी गायक गोलू राजा को लगी गोली!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2020  |  1:19 PM

1,027 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बीजेपी नेता के यहां बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, भोजपुरी गायक गोलू राजा को लगी गोली!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलिया में दीवाली से ठीक पहले दीवाली मनाई गई. लेकिन यहां पटाखे नहीं, बल्कि इसकी जगह जमकर गोलियां चलाई गईं. बीजपी नेता और मंत्री उपेंद्र तिवारी के करीबी भानु दुबे के बेटे के जन्मदिन के मौके पर बार बालाओं का डांस कार्यक्रम हुआ और जमकर हर्ष फायरिंग भी. लेकिन जन्मदिन का ये जश्न तब हादसे में बदल गया जब यहां मौजूद बिहार के मशहूर गायक गोलू राजा को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

भोजपुरी गायक के घायल होने की ये तस्वीर वायरल हो गई है. गोली लगने की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं. घायल गायक को इलाज के लिए मऊ ले जाया गया.

पार्टी में एक तरफ बार बालाओं का डांस चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राइफल की आवाज आ रही है. तभी बिहार के मशहूर गायक गोलू राजा को गोली लगती है और वह स्टेज से भागते हुए नजर आते हैं.

यह तस्वीरें गड़वार थाना क्षेत्र के महातमपुर गांव की हैं. जहां मंत्री उपेंद्र तिवारी के करीबी और बीजपी के नेता जो जिला पंचायत चुनाव के लिए बीजपी से टिकट के दावेदार भी हैं, उनके बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था. उसी दौरान डांस प्रोग्राम के दौरान नशे में धुत उनके दोस्तों ने राइफल से सैकड़ों राउंड गोलियां चलाना शुरू ​कर दिया जिसमें मंच पर कार्यक्रम कर रहे गायक गोलू राजा को गोली लग गई और वह मंच छोड़कर भाग गए. पुलिस ने फोन पर बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला है और घायल गायक से संपर्क किया जा रहा है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking