News Addaa WhatsApp Group

UP: मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमित, बांदा जेल में है बंद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 25, 2021  |  12:26 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमित, बांदा जेल में है बंद

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्तार अंसारी को अभी बुखार है लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि कल स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लिया था। उसकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी RT PCR रिपोर्ट नहीं आई है। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा मुख्तार की सेहत की निगरानी की जा रही है।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

इस महीने की शुरुआत में बांदा लाया गया मुख्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने करीब दो साल पंजाब की जेल में रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक एवं गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को 7 अप्रैल की सुबह ही बांदा जेल लेकर आई थी। मुख्तार अंसारी को जबरन वसूली के एक मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में रखा गया था। मुख्तार अंसारी को यहां लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और पंजाब सरकार के बीच उच्चतम न्यायालय में मुकदमा चला।

उच्चतम न्यायालय ने 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने का आदेश दिया। शीर्ष अदालत ने पंजाब की जेल में बंद अंसारी को दो सप्ताह में उत्तर प्रदेश भेजे जाने का निर्देश दिया। उच्चतम न्यायालय ने अंसारी की हिरासत स्थानांतरण याचिका पर यह फैसला सुनाया था।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर मुख्तार को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार के मुताबिक, अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत विभिन्‍न राज्‍यों में 52 मामले दर्ज हैं। बांदा जेल शिफ्ट किए जाने के बाद मुख्तार अंसारी को बैरक संख्या 16 में रखा गया है जो 24 घंटे कैमरे की निगरानी में है। कारागार की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट बांदा को प्रभारी जेल अधीक्षक बनाया गया है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking