News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: लोग मान-मनौव्वल ही करते रह गए नाराज आशिक ने टंकी से लगा दी छलांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2021  |  7:54 PM

762 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: लोग मान-मनौव्वल ही करते रह गए नाराज आशिक ने टंकी से लगा दी छलांग
  • अस्पताल पहुंचा था प्रेमिका से मिलने, झगड़े के बाद टंकी पर जा चढ़ा और दे दी जान…

यूपी के मऊ शहर के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित फातिमा अस्पताल के आवासीय परिसर में बने ओवर हेड पानी के टैंक के ऊपर से रविवार की दोपहर कूदकर बलिया जिले के बैजलपुर गांव निवासी (26 वर्षीय) सतीश कुमार ने अपनी जान दे दी। अस्पताल के भीतर से होते हुए युवक पानी की टंकी तक पहुंचा और वहां से अपनी प्रेमिका को बुलाने की बात कहने लगा। काफी देर तक लोग मान-मनौवल कर उसे नीचे उतरने का प्रयास करते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। घंटों चले ड्रामा के बाद युवक ने टंकी पर से नीचे छलांग लगा दी।
तत्काल उसे इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सतीश कुमार जिस लड़की को बार-बार बुलाने की मांग कर रहा था, वह भी इसी अस्पताल के लैब में काम करती है। दोनों के बीच कुछ कहासुनी होने के बाद युवक पानी की टंकी पर जा चढ़ा और नीचे खड़े लोगों व पुलिस के काफी मान-मनौव्वल के बावजूद लड़की के वहां पर आते ही सतीश सौ फुट ऊंची टंकी से‌ नीचे कूद गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking