News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: शादियों में और छोटी हुई गेस्ट लिस्ट, शादी में शामिल हो सकेंगे इतने मेहमान! नई गाइडलाइन जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 18, 2021  |  8:48 PM

863 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: शादियों में और छोटी हुई गेस्ट लिस्ट, शादी में शामिल हो सकेंगे इतने मेहमान! नई गाइडलाइन जारी WhatsApp
Responsive image

कोरोना संकट के बीच यूपी में शादी व अन्य समारोह को लेकर नई गाइडलाइन जारी हुई है. सूबे के गृह विभाग की तरफ से नई गाइडलाइन जारी हुई है. जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक एक समय मे अधिकतम 25 लोगों की ही मौजूदगी की अनुमति दी गई है. शादी समारोह व अन्य आयोजनों को लेकर यह दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. इसके अलावा सभी आयोजनो में मास्क समेत कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है.

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

सूबे के गृह विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि बंद एवं खुले स्थानों पर एक समय में अधिकतम 25 आमंत्रित अतिथियों को मास्क लगाने के साथ-साथ, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजर का उपयोग और कोरोना संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है.साथ ही यह भी कहा गया है कि आयोजन व समारोह स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है. आदेश में यह भी कहा गया है कि कोरोना नियमों के अनुपाल की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी.

इससे पहले यूपी में शादी समारोह में बंद स्थानों में 50 व्यक्तियों एंव खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों की मौजूदगी की अनुमति दी गई थी. लेकिन कोरोना संकट के चलते अब इसमें बदलाव किया गया है. राज्य सरकार पहले से ही लोगों से कोरोना के नियमों के पालन करने की अपील कर रही है.

बता दें कि यूपी में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि यूपी में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना के 8737 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा यूपी में कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में 255 मरीजों की मौत हुई है. उत्तर प्रदेश में फिलहाल 136342 सक्रिय मामले हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking