News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: एक करोड़ छात्रों को टैबलेट या स्‍मार्ट फोन, सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता सहित सीएम योगी के 5 बड़े ऐलान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 19, 2021  |  3:08 PM

1,535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: एक करोड़ छात्रों को टैबलेट या स्‍मार्ट फोन, सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता सहित सीएम योगी के 5 बड़े ऐलान WhatsApp
Responsive image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट भाषण के दौरान 5 बड़े ऐलान किए। इनमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकारी भत्ता, 1 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन, माफियाओं से खाली कराई जमीन पर गरीबों के लिए आवास, सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, वकीलों की सुरक्षा निधि में इजाफा शामिल है. सीएम ने विधानसभा में कहा सरकार ग्रेजुएशन, पोस्‍ट ग्रेजुएशन या डिप्‍लोमा में प्रवेश लेने वाले एक करोड़ युवाओं को टैबलेट या स्‍मार्ट फोन देगी। उन्‍होंने बताया कि इसके लिए तीन हजार करोड़ रुपए का एक कोष गठित किया गया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

ये हैं 5 बड़े ऐलान:

  • उत्तर प्रदेश में माफियाओं की जब्त की गई जमीनों पर गरीबों और दलितों के लिए मकान बनेंगे.
  • 1 जुलाई 2021 से सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाएगा.
  • सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत अधिवक्ताओं की सुरक्षा निधि को डेढ़ लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने का ऐलान किया.
  • सीएम योगी ने नौजवानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी 3 प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले नौजवानों को सरकार की तरफ़ से भत्ता दिया जाएगा.
  • इसके अलावा 1 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा.

अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सीएम ने विपक्ष पर तीखे वार किए। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष को तो गरीबों को अन्‍न दिया जाना भी बुरा लग रहा है। झोलों में अनाज वितरण को भी गरीबों का मजाक बता दिया। यह साफ दिख रहा है कि विपक्ष को जमीन पर चलने की आदत नहीं है। सीएम ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के अंदर बजट का दायरा काफी बढ़ गया। वर्ष 2015-16 में ढाई लाख करोड़ रुपए का बजट आता था। 2016-17 में 2.40 लाख करोड़ का बजट आया। आज हम करीब छह लाख करोड़ रुपए तक बजट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच और बड़े कार्यों के साथ बजट का दायरा भी बढ़ा है।

24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में दो-तीन लाख करोड़ रुपए का बजट ऊंट के मुंह में जीरे की तरह थी। वैसी संकीर्ण सोच से विराटता की कल्‍पना नहीं की जा सकती। प्रदेश के अंदर बिना किसी भेदभाव के न जाति, न मत-मजहब, न क्षेत्र न भाषा, सबका साथ-सबका विश्‍वास के आधार पर जो कार्यक्रम किए उसका नतीजा ये रहा कि बजट का दायरा बढ़ गया। पिछले पांच वर्ष के दौरान प्रदेश के अंदर प्रति व्‍यक्ति आय भी बढ़ी है।

उन्‍होंने कहा कि यूपी की मौजूदा सरकार माफियाओं को सिर पर लेकर नहीं घूमती। हमने माफियाओं से 1500 करोड़ रुपए की सम्‍पत्ति जब्‍त की। यह सम्‍पत्ति गरीबों को लूटकर बनाई गई थी। गरीबों को लूटकर जो भवन बनाए गए थे, हम उन्‍हें गिराकर वहां गरीबों-दलितों के लिए घर बनाएंगे। उन्‍होंने कहा कि पहले विपक्ष के लोग अयोध्‍या की तरफ झांकते नहीं थे लेकिन आज हर कोई कह रहा है कि राम हमारे हैं। सीएम योगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय के अंत्‍योदय और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास का उल्‍लेख करते हुए कहा कि यह हमारा भाव, हमारा दर्शन और जीवन का हिस्‍सा है। यह हमारी कार्यपद्धति में पग-पग पर दिखता है।ad5

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking