News Addaa WhatsApp Group

UP: 60 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा जमा सिक्यूरिटी पर ब्याज!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2021  |  11:03 AM

929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 60 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा जमा सिक्यूरिटी पर ब्याज!

यूपी सरकार प्रदेश के 60 लाख बिजली उपभोक्ताओं को उनकी जमा की हुयी सिक्योरिटी मनी पर ब्याज देने जा रही है. राज्य के करीब 60 लाख विद्युत उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी जो कि करीब 100 से 150 करोड़ रुपये है, उस पर बिजली कंपनियां अब नियमित ब्याज लगाएंगी। नियामक आयोग को गुरुवार को भेजे गए जवाब में बिजली कंपनियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। बताया है कि सिस्टम आफलाइन से ऑनलाइन करते समय हुई चूक से इन उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी सिस्टम में जीरो दर्ज हो गया था। साप्टवेयर को अपडेट कर उपभोक्ताओं को ब्याज दिया जाएगा।

उ.प्र. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इन 60 लाख उपभोक्ताओं के जमा सिक्योरिटी पर ब्याज नहीं दिए जाने का मामला उठाया था। इन उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी पर पिछले छह साल से ब्याज नहीं बन रहा था। बिलिंग सिस्टम में इनकी सिक्योरिटी जीरो दर्ज कर दिया गया था। विद्युत अधिनियम-2003 के तहत सभी विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरटी पर एक अप्रैल को बैंक दर पर हर साल ब्याज मिलने का प्राविधान है। इस बाबत उपभोक्ता परिषद ने गुरुवार को यूपीपीसीएल के निदेशक वाणिज्य एके श्रीवास्तव से बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि यह मामला निदेशक मंडल में जा रहा है जल्द ही उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking