News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगी के नाम पर मुहर लगाने को बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, कौन होगा डिप्टी सीएम? खत्म होगा सस्पेंस!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 24, 2022  |  10:50 AM

816 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी के नाम पर मुहर लगाने को बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, कौन होगा डिप्टी सीएम? खत्म होगा सस्पेंस! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ नीत सरकार का शपथ समारोह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

इस बाबत उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य में सरकार गठन को लेकर चर्चा की। इसी क्रम में आज भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की एक और बैठक है जिसमें विधायक दल औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेगा। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस बैठक में अमित शाह के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की विजय के बाद मुख्यमंत्री के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम शुरुआत से ही तय था, लेकिन राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए सस्पेंस जारी है। माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में पार्टी उप मुख्यमंत्री पद के लिए भी नाम तय करगी। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में कई नाम सामने आए जिनमें सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा शामिल हैं।

हालांकि, सियासी समीकरणों की नब्ज टटोलें तो उत्तराखंड में अपनी सीट से चुनाव हार चुके पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के बाद, भाजपा मौर्य को फिर उप मुख्यमंत्री बनाए रख सकती है। वहीं, मंत्रीमंडल की बात करें तो पार्टी में कई लोगों का मानना है कि भाजपा श्रीकांत शर्मा को दोबारा मंत्री बनाएगी जबकि नव निर्वाचित विधायक और प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को भी मौका दिया जा सकता है।

सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा: औपचारिक रूप से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुक्रवार की शाम 04 बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल योगी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 50 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इस समारोह में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां मौजूद रहेंगी। 70 हजार से अधिक लोग इस भव्य समारोह के प्रत्यक्ष गवाह बनेंगे।

आज नहीं आएगी विधायकों को नींद: टीम योगी में जगह पाने को भाजपा के तमाम विधायक चुनाव परिणाम आने के बाद से लगातार जोर आजमाइश में जुटे थे। गुरुवार को अंतिम फैसला की घड़ी आ पहुंची है। विधायक दल की बैठक खत्म होने और उसके बाद मंत्रिमंडल की सूची पर फाइनल मुहर लगते ही गुरुवार रात संबंधित विधायकों को इसकी सूचना दी जाएगी। ऐसे में तमाम विधायकों को गुरुवार की रात नींद नहीं आएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking