News Addaa WhatsApp Group

UP: अंधविश्वास पर चला प्रशासन का बुलडोजर! ग्रामीणों ने बनाया था कोरोना वाली माता का मंदिर, पुलिस ने रातों-रात गिराया!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2021  |  7:13 PM

979 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: अंधविश्वास पर चला प्रशासन का बुलडोजर! ग्रामीणों ने बनाया था कोरोना वाली माता का मंदिर, पुलिस ने रातों-रात गिराया!

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक गांव में कोरोना वाली माता के नाम से लोगों ने मंदिर बना दिया है. अब पुलिस ने इस मंदिर को तोड़ दिया है. कोरोना माता मंदिर बनाए जाने की सूचना मिलने पर रात में ही मौके पर पहुंचकर बन रहे मंदिर को गिरा दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय गांव वाले कोरोना माता का मंदिर बनाकर पूजा-अर्चना कर रहे थे. ऐसे में गांव वालों के बीच कोरोना वायरस बीमारी का अंधविश्वास तेजी से फैल रहा था.

इस दौरान शुकुलपुर गांव के प्रधान शंकरलाल ने बताया कि रात के लगभग 9 बजे गांव में क्षेत्रीय थाने की पुलिस आई और मंदिर के निर्माण कार्य को गिरवा दिया. वहीं मंदिर के निर्माण काम में लगे एक युवक को सुबह अपने साथ पुलिस थाने में पूछताछ के लिए ले गई. सांगीपुर थाना प्रभारी ने मामले में कहा कि मंदिर तोड़ने की सूचना मेरे पास नहीं है. इसके साथ ही पुलिस किसी को भी पूछताछ के लिए थाने नही लाई है. उन्होंने बताया कि पुलिस ग्राम पंचायत के उपचुनाव में बिजी है.

कोरोना माता मंदिर की स्थापित कराई मूर्ति

बता दें कि सांगीपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में कोरोना वायरस से 3 मौतें होने से स्थानीय गांव वाले काफी डर गए है. वहीं गांव के ही रहने वाले शख्स लोकेश श्रीवास्तव द्वारा चलाई गई मुहिम के बाद अन्य गांव वालों की मदद से 7 जून को कोरोना वाली माता की मूर्ति मंदिर में स्थापित कराई गई. गांव वालों के मुताबिक स्पेशल आर्डर पर तैयार कराई गई मूर्ति को गांव के पास नीम के पेड़ के पास में ही स्थापित कराई गई थी.

स्थानीय गांव वालों ने मान्यता के मुताबिक इसे कोरोना वाली माता का मंदिर नाम दे दिया गया है. गांव वालों ने बताया कि मान्यता है कि हमारे पूर्वजों ने चेचक बीमारी को माता शीतला का ही अवतार माना था. इसके साथ ही अब कोरोना वाली देवी भी माता का ही अवतार हैं.

गांव वालों में फैला अंधविश्वास, मंदिर के लिए बनाए विशेष नियम

स्थानीय गांव वालों ने बताया कि ये विश्व का सबसे पहला कोरोना वाली माता का मंदिर है. इसके साथ ही गांव वालों ने मंदिर कैंपस की दीवारों में ऐसा लिखा भी गया है. वहीं मंदिर की दीवारों पर कुछ उपदेश स्वरूप संदेश भी लिखे गए हैं. ऐसे में मंदिर के नियमों के मुताबिक मंदिर में माता के दर्शन करने से पहले मास्क जरूर लगाएं और स्वच्छ पानी से हाथ धोकर ही दूर से ही माता के दर्शन करें. इसके साथ ही मंदिर की दीवारों पर लिखा है कि कृपया सेल्फी लेते समय माता की मूर्ति को न छुएं. वहीं दूसरी ओर भक्त माता के लिए पीले रंग के फूल, फल, कपड़े, मिठाई, घंटा ही चढ़ाएं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking