News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Exam New Pattern: बदलेगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया, नए पैटर्न में होगा परीक्षा! जानें क्या है बदलाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2022  |  10:39 AM

994 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Exam New Pattern: बदलेगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया, नए पैटर्न में होगा परीक्षा! जानें क्या है बदलाव WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) अगले सत्र से हाईस्कूल की परीक्षा नए पैटर्न पर करवाएगा. साथ ही, साल 2025 में इंटरमीडिएट में भी परीक्षा का नया पैटर्न प्रोग्राम लागू होगा. बोर्ड परीक्षा में नए पैटर्न प्रोग्राम को लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपना प्रेजेंटेशन भी बताया और अगले 5 सालों में सभी ब्लॉक में हाईस्कूल और इंटर कॉलेज स्थापित करने की कार्ययोजना बनाई है. वहीं, ग्रेजुएशन में अब ग्रेडिंग सिस्टम को लागू किया जाएगा. इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में हो रहे विभागवार प्रजेंटेशन में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं में नए पैटर्न को लागू करने की कार्य योजना बनाई है. नई योजना के तहत, माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2023 में नए पैटर्न लागू करेगा. इसमें एक प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय होगा और जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा. वहीं 2025 के सत्र में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में भी बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र का पैटर्न लागू किया जाएगा.

इसके साथ ही विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए 9वीं व 11वीं में इंटर्नशिप प्रोग्राम लागू किया जाएगा. इस रोजगार परक शिक्षा के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को दिया जाएगा. सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, रियल टाइम मॉनिटरिंग, स्टूडेंट ट्रैकिंग सिस्टम और डाटा मैनेजमेंट की व्यवस्था लागू की जाएगी.

अगले 100 दिन मे सभी जीआईसी व जीजीआईसी में वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी. हर विद्यालय की अपनी वेबसाइट होगी और उनके छात्रों की ईमेल आईडी बनेगी. राजकीय विद्यालय में बायोमेट्रिक से अटेंडेंस की व्यवस्था शुरू की जाएगी, इसके साथ ही अगले 5 साल में प्रत्येक ब्लॉक पर आईटीआई की स्थापना व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए अभ्युदय कोचिंग का संचालन शुरू करवाया जाएगा.

यूपी में ग्रेजुएशन छात्रों के लिए अब ग्रेडिंग सिस्टम :वहीं, यूपी में ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स के लिए अब ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है. छात्रों में तनाव को देखते हुए ऐसा बदलाव किया जा रहा है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उच्च शिक्षा विभाग की बैठक के बाद निर्देश जारी कर दिए गए हैं. सभी राज्य विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों में बीए, बीकॉम और बीएससी में अब ग्रेडिंग के जरिए ही अंक मिलेंगे. यह ग्रेडिंग व्यवस्था 10 प्वाइंट्स की होगी. हर लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा का पास पर्सेंटेज 33फीसदी ही रहेगा. यानी आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का और यूनिवर्सिटी की परीक्षा का अंक 75 होगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking