News Addaa WhatsApp Group

UP: प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक योगी सरकार 50 हजार और युवाओं को देगी सरकारी नौकरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2021  |  10:35 AM

939 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक योगी सरकार 50 हजार और युवाओं को देगी सरकारी नौकरी

उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नवनियुक्त आबकारी निरीक्षकों को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने ईमानदारी और पारदर्शिता से चयन किया है। आपको किसी भी स्तर पर किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी होगी। आप सभी की कार्यपद्धति आचरण और व्यवहार अच्छा रहे यही अपेक्षा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिसंबर तक 50 हजार और नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले शुचिता और ईमानदारी का अभाव था। पहले जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद प्रभावी था। हमने इन बाधाओं को दूर किया है। यूपी के सभी भर्ती आयोगों को संदेश दिया है कि हर भर्ती में पारदर्शिता होनी चाहिए। योगी ने कहा कि साढ़े चार साल में चार लाख से ज्यादा युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी गई हैं। सरकार की भर्ती प्रक्रिया पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले नियुक्ति निकलने पर कुछ लोगों की अपनी प्रक्रिया शुरू हो जाती थी। सरकार ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला, संपत्ति जब्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा किसी के बहकावे में ना आएं। अब जिसको अपनी प्रॉपर्टी जब्त करानी होगी वही गलत करेगा।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking