News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक अक्टूबर से यूपी सरकार किसानों से खरीदेगी धान, ऑनलाइन होगा रजिस्‍ट्रेशन; जानें क्‍या है समर्थन मूल्‍य!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 15, 2021  |  10:17 AM

911 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक अक्टूबर से यूपी सरकार किसानों से खरीदेगी धान, ऑनलाइन होगा रजिस्‍ट्रेशन; जानें क्‍या है समर्थन मूल्‍य!

उत्तर प्रदेश सरकार सीधे किसानों से धान खरीदने जा रही है।वर्ष 2021-22 में सरकार द्वारा एमएसपी पर धान की खरीद पश्चिमी यूपी में एक अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं पूर्वी यूपी में एक नवंबर से यह खरीद शुरू होना प्रस्तावित है. सामान्य धान का एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य)1940 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड ‘A’ का एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 1960 रुपए प्रति कुंतल होगा. धान खरीद की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

खाद्य एवं रसद विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के दौरान किसानों को अपना आधार में फीड मोबाइल नंबर अंकित कराना होगा, जिससे एसएमएस से प्रेषित ओटीपी को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। उन्होंने बताया कि किसानों को आधार में फीड मोबाइल नंबर को अपडेट कराने व फीड कराने के लिए अपने नजदीकी आधार इनरोलमेंट या अपडेट सेंटर जाकर मोबाइल नंबर को अपडेट कराना जरूरी होगा। अपर आयुक्त ने बताया कि किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 या संबंधित जिले के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लाक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking