News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: 15 साल से ज्यादा उम्र की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कही ये बात!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 6, 2021  |  11:32 AM

1,305 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 15 साल से ज्यादा उम्र की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कही ये बात!

अगर पत्नी की उम्र 15 साल से ज्यादा है तो उसके साथ यौन संबंध बनाना रेप नहीं माना जाएगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ये फैसला एक केस की सुनवाई के दौरान दिया. इसके साथ ही हाई कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न और अननेचुरल सेक्स के आरोपी की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया. यह फैसला जस्टिस मो. असलम ने मुरादाबाद के खुशाबे अली की तरफ से दायर की गई जमानत याचिका पर दिया.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

जस्टिस असलम ने कहा कि 15 साल से ज्यादा उम्र की पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं आता है. हाई कोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 315 में संशोधन किया गया है. इसके बाद 15 साल से ज्याद उम्र की पत्नी से सेक्स दुष्कर्म नहीं है. बता दें कि पीड़ित पत्नी ने पति पर अननेचुरल यौन संबंध बनाने और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था.

दहेज उत्पीड़न के आरोपी को मिली जमानत

लेकिन महिला के वकील केशरीनाथ त्रिपाठी का कहना है कि मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में पीड़िता ने अप्राकृतिक यौन संबंध और पति के भाइयों द्वारा रेप किए जाने की बात से ही इनकार कर दिया. जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी की जमानत को मंजूर कर लिया है. वहीं कोर्ट ने सेक्स को दुष्कर्म नहीं माना है.

‘पत्नी से यौन संबंध दुष्कर्म नहीं’

बता दें कि पीड़ित महिला ने 8 सितंबर 2020 को अपने पति के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और अननेचुरल यौन संबंध के मामले में याचिका दायर की थी. लेकिन कोर्ट ने अब आरोपी की जमानत मंजूर कर ली साथ ही कुछ शर्तों के साथ उसे जमानत दे दी गई. ये फैसला हाई कोर्ट ने आईपीसी की धारा 315 में बदलाव के तहत दिया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking