News Addaa WhatsApp Group

UP: खाकी पर खौफनाक वार.. मह‍िला सिपाही पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, छेड़खानी का किया था!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2021  |  2:39 PM

1,165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: खाकी पर खौफनाक वार.. मह‍िला सिपाही पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, छेड़खानी का किया था!

उत्तर प्रदेशी की राजधानी लखनऊ में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही के सिर पर एक युवक ने लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया. महिला पुलिसकर्मी के सिर पर गहरी चोट लगी, जिसके बाद पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया. हादसे के बाद महिला कॉन्स्टेबल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति समान्य बताई जा रही है.

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

थाने के पास महिला सिपाही से मारपीट
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ के अलीगंज थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ थाने से चंद कदम दूरी पर ही मारपीट की गई. युवक ने लोहे की रॉड से हमले में महिला सिपाही का सिर फट गया और चेहरे पर गंभीर चोट आई है.

युवक ने कॉन्स्टेबल से की छेड़छाड़
एसीपी अलीगंज अखिलेश कुमार सिंह ने बताया, ‘रविवार शाम महिला कॉन्स्टेबल पिंक पुलिस की स्कूटी में तैनात थीं और ड्यूटी के दौरान गश्त कर रही थीं. इस बीच मोहल्ले में रहने वाले प्रभात सिंह नाम के युवक ने छींटाकशी कर अभद्र टिप्पणी की. महिला सिपाही ने स्कूटी रोक दी और विरोध किया. इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करने लगा और लोहे की रॉड से वार कर दिया.

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल से मारपीट करने के आरोप में युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट कर बताया कि थाना अलीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का भी मामला दर्ज
युवक के खिलाफ महिला कॉन्स्टेबल से मारपीट करने और जानलेवा हमला करने के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. कॉन्स्टेबल से मारपीट से पहले आरोपी ने उनका हाथ भी पकड़ा था और युवक के ऊपर धारा 307 के साथ छेड़खानी का भी मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं आरोपी के परिवार वाले उसे मान‍स‍िक रूप से बीमार बता रहे हैं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking