News Addaa WhatsApp Group

UP: SSP प्रभकार चौधरी का चला हंटर, एक साथ थाना प्रभारियों के खास 75 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 8, 2021  |  5:23 PM

1,245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: SSP प्रभकार चौधरी का चला हंटर, एक साथ थाना प्रभारियों के खास 75 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर!

अपनी इमानदार कार्यशैली के चलते चर्चा में आए मेरठ के नए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भ्रष्ट्राचार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए एसएसपी ने एक साथ 75 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महमे में हड़कंप मचा हुआ है। लाइन हाजिर हुए सभी 75 पुलिसकर्मी पिछले कई वर्षों से जिले के थानों में जमे थे। थानेदार आए या जिले में एसएसपी, इनका सिक्का बराबर चलता था। इन्हें हटाने की जुर्रत किसी में नहीं थी। अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी के इस तेवर से थानेदारों में भी हड़कंप मच गया है।

दरअसल, जिले का चार्ज संभालते ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अपनी कार्यशैली से महकमे के भ्रष्ट्र लोगों को अवगत करा दिया था कि वे या तो सुधर जाए या फिर लाइन की तैयारी कर लें। इसके अलावा एसएसपी ने एक गोपनीय जांच भी बैठा दी थी। एक सप्ताह चली इस जांच में जिले के 75 पुलिसकर्मी भ्रष्ट्राचार के मामले में एसएसपी के रडार पर आ गए। फिर क्या था। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए सभी को लाइन का रास्ता दिखा दिया। लाइन हाजिर होने की लिस्ट में दो दरोगा, चार थाने की जीप चलाने वाले चालक,37 कांस्टेबल और 32 हेड कांस्टेबल शामिल है।

एसएसपी के आदेश में लिखा है कि लाइन हाजिर किये पुलिसकर्मियों की सुबह-शाम पुलिस लाइन में गणना होगी। अवकाश, मेडिकल से जुड़ा विवरण रखा जाएगा और प्रशिक्षण की अवधि में जोड़ा नहीं जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि में क्या क्या कार्य किये, इसका प्रदर्शन विवरण तैयार करेंगे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि 75 पुलिसकर्मियों को लाइन में भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात पुलिस वालों को थाने में भेजा जा रहा है। थानों में रहने का एक निर्धारित समय है, जिसमें कई पुलिस वालों का समय पूरा हो गया है। नए पुलिसकर्मियों को थाने में रहने का मौका दिया गया है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking