News Addaa WhatsApp Group

UP: 1 सितंबर से खुलेंगे मदरसे, कोरोना महामारी के चलते थे बंद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2021  |  10:58 AM

848 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: 1 सितंबर से खुलेंगे मदरसे, कोरोना महामारी के चलते थे बंद

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण स्कूल बंद थे. लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें चरणबद्ध तरीके से खोलने का फैसला किया है. इसी के साथ योगी सरकार ने यह भी फैसला किया है कि 1 सितंबर से मान्यता प्राप्त व अनुदानित मदरसे भी खुलेंगे. इनमें कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाई शुरू होगी. उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राज्य के मदरसों में कोविड प्रोटोकॉल एवं प्रतिबंधों के साथ पठन–पाठन शुरु किए जाने की इजाजत दी है. मंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. कोरोना प्रोटोकॉल का इस दौरान पूरा ध्यान रखा जाए.

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

मंत्री ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं अन्य बोर्ड के अंर्तगत संचालित विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य 23 अगस्त से शुरू हो चुका है. वहीं कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य 01 सितंबर 2021 से भौतिक रूप से प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया है.

छह से आठ की कक्षाएं हो चुकी हैं शुरू
उन्होंने कहा इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की तरह उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता, सहायता प्राप्त मदरसों में भी फौकानिया (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक) के बच्चों का शिक्षण कार्य 23 अगस्त से और तहतानियां (कक्षा 1 से 5 तक) के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य दिनांक 1 सितंबर से शर्तों एवं प्रतिबंधों के साथ शुरू होगा.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking