News Addaa WhatsApp Group

UP: बड़ा हादसा टला! मेरठ जा रही नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ में पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 17, 2021  |  10:29 AM

756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बड़ा हादसा टला! मेरठ जा रही नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ में पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं!

प्रयागराज संगम से लखनऊ आ रही नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन के दो पहिए बुधवार रात केकेसी पुल पर पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और क्रेन के जरिये इंजन के दोनों पहियों को पटरी पर किया। इस वजह से ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर मेरठ सिटी के लिये रवाना हुई।

ट्रेन नंबर 04511 प्रयागघाट संगम से मेरठ सिटी को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस बुधवार रात 10.10 बजे दिलकुशा से चारबाग़ रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी। इस दौरान ट्रेन की स्पीड कम थी। केकेसी पुल के पास पहुंचने पर ट्रेन के इंजन के दो पहिये डिरेल हो गए। डिरेलमेंट की सूचना मिलते ही चारबाग रेलवे स्टेशन प्रशासन अलर्ट हो गया और स्टेशन डायरेक्टर सुदीप सिंह ने रेलवे की टीम मौके पर भेजी। यात्रियों की अफरातफरी के बीच इंजन को वापस पटरी पर लाने का काम किया गया। इससे ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी की शिकार हो गई। ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं डीआरएम उत्तर रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking