News Addaa WhatsApp Group

UP: NH 24 पर मुरादाबाद SSP की गाड़ी पर किसानों ने बोला हमला, SSP ने भागकर बचाई जान!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 22, 2020  |  5:42 PM

1,156 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: NH 24 पर मुरादाबाद SSP की गाड़ी पर किसानों ने बोला हमला, SSP ने भागकर बचाई जान!

उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में पीलीभीत (Pilibhit) और पूरनपुर के किसानों (Farmers Protest) का प्रदर्शन देखने को मिला है. सैकड़ों की संख्या में किसानों ने नेशनल हाईवे-24 (NH-24) पर जोरदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान सुरक्षा को लेकर भारी फोर्स की तैनाती की गई. प्रदर्शन के दौरान किसान उग्र हो गए और उनकी पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई. इस दौरान कुछ किसानों ने मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ की. इसके बाद पुलिस को धक्का देते हुए दिल्ली की ओर बढ़ गए. वहीं मामले में कुछ जवानों को हल्की चोट लगने की सूचना है. कोसी के पुल के पास नेशनल हाइवे-24 की ये घटना है.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

टोल प्लाजा पर लगाया जाम, जमकर प्रदर्शन

उधर पीलीभीत से मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली बॉर्डर जा रहे किसानों को रोकने पर नाराज़ किसानों ने टोल प्लाज़ा पर जाम लगा दिया है. किसानों ने इस दौरान पत्रकारों को भी कवरेज न करने की चेतावनी दी. उधर किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.

जानकारी के अनुसार आज सुबह से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे सैकड़ों किसानों का जत्था नेशनल हाईवे 24 पर उतर गया. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और बैरिकेडिंग लगाई थी लेकिन किसान नहीं माने और दौड़ते हुए किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ डाला.

यही नहीं मुरादाबाद एसएसपी की गाड़ी पर भी हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार एसएससी के पैर में चोट आई है, उन्होंने गाड़ी को छोड़कर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

गाजियाबाद में 9 घंटे बाद हाईवे से हटे किसान

उधर गाजियाबाद में तकरीबन 9 घंटे के बाद किसानों ने एनएच-9 को खाली कर दिया है. प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने के बाद किसानों ने रोड खोला दिया है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking