News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP Panchayat Chunav 2021: आज जारी हो सकती है आरक्षण की नई लिस्ट, जानिए क्या होंगे बदलाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2021  |  11:55 AM

1,884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Panchayat Chunav 2021: आज जारी हो सकती है आरक्षण की नई लिस्ट, जानिए क्या होंगे बदलाव WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election) में आरक्षण व्यवस्था में इलाहाबाद हाइकोर्ट (HC) के दखल के बाद यूपी सरकार ने पिछले दिनों नई आरक्षण नीति (Reservation Policy) जारी कर दी. अब इस आधार पर जिलों में आरक्षण सूची तैयार की जा रही है. जानकारी के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आरक्षण सूची को अंतिम रूप देने के काम करीब-करीब पूरा हो चुका है. कई जिलों में आरक्षण की अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन आज हो सकता है. माना जा रहा है कि इसके बाद 23 मार्च तक प्रत्याशियों से आपत्तियां ली जाएंगी. 24 से 25 मार्च के बीच आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद पंचायती राज विभाग 26 मार्च की शाम तक अंतिम आरक्षण सूची सार्वजनिक कर देगा.

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

बता दें आरक्षण की नई लिस्ट के समय से प्रकाशन को लेकर पूरा सरकारी अमला लगातार जुटा हुआ है. सूची फाइनल होने के बाद जहां ब्लॉक पर ग्राम प्रधान व बीडीसी की आरक्षण की सूची चस्पा की जाएगी. वहीं जिला पंचायत सदस्य के सदस्यों आरक्षण की सूची डीपीआरओ दफ्तर तथा जिला पंचायत दफ्तर पर देखी जा सकेगी.

जानिए किन-किन जिलाें में होगी लिस्ट जारी :

वाराणसी, संभल, हापुड़, कानपुर फिराेजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, मथुरा, आगरा, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बलिया, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, इटावा, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, औरैया, बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, उरई के साथ गाजियाबाद आदि जिलों में आरक्षण सूची जारी होना तय है। इसके अलावा भी कुछ और जिलों में लिस्ट जारी होगी। जिन जिलों में आज लिस्ट नहीं आएगी वहां कल (रविवार) को लिस्ट जारी होने की संभावना है।

सूची जारी होने से 23 मार्च तक आपत्तियां

जानकारी के अनुसार आज सूची जारी होते ही 21 से 23 मार्च तक इन पर आपत्तियां ली जाएंगी. 24 मार्च से 25 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची को तैयार किया जाएगा.
बता दें शासन की ओर से साल 2015 की आरक्षण नीति में किए गए संशोधन के बाद अमेठी में पंचायत आरक्षण की सूची पिछले 2 मार्च को जारी की गई थी. उस सूची में जिले की कुल 682 ग्राम पंचायतों में से 100 सीटें अनुसूचित जाति और 56 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं. इसी तरह 644 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं, 117 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग और 112 सीटें महिला के लिए आरक्षित की गई थीं. जिले में 233 सीटें अनारक्षित रखी गई थीं.

50 फीसदी सीटों पर पड़ेगा असर

बता दें शासन की ओर से बुधवार रात जारी नई व्यवस्था में भी आरक्षित सीटों का आंकड़ा पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन न्यूनतम 40 से 50 फीसदी सीटों का आरक्षण बदल जाएगा. नई व्यवस्था में जो सीटें 2 मार्च को आरक्षित की गई थीं, वे अनारक्षित और जो अनारक्षित थीं वे आरक्षित हो सकती हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking