News Addaa WhatsApp Group

UP Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले गोरखपुर में खूनी संघर्ष, प्रधान प्रत्याशी को मारी गोली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2021  |  10:29 AM

1,253 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले गोरखपुर में खूनी संघर्ष, प्रधान प्रत्याशी को मारी गोली

गोरखपुुुर | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश के 18 जिलों में आज यानी (15 अप्रैल) को वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। तो वहीं, उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुुुर के खजनी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में बुधवार की देर रात तकरीबन 11 बजे चुनावी रंजिश में प्रचार पर निकले पूर्व प्रधान व प्रधान प्रत्याशी राघवेन्द्र दुबे उर्फ गिलगिल को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। परिजन उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह भी विपक्षी प्रत्याशी से उनका विवाद हुआ था। विवाद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन माहौल को पुलिस ठीक से भाप नहीं पाई और बदमाशों ने रात में वारदात को अंजाम दे दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

मिली जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया गांव निवासी 50 वर्षीय राघवेंद्र पूर्व प्रधान रहने के साथ ही वर्तमान में सामान्य सीट होने पर चुनाव मैदान में थे। विपक्षी से प्रचार के दौरान कई बार नोकझोंक भी हुई थी लेकिन इसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। गुरुवार की रात वह गांव के दूसरे टोला से अपने घर की ओर जा रहे थे कि बाहरी बदमाशों ने घेर कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर के तड़पने लगे। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी दौड़ पड़े। साथ में मौजूद एक समर्थक ने दूसरे प्रत्याशी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को जानकारी दी। आरोप है कि हल्का दरोगा मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ भी लिए थे मगर फिर उसे छोड़ दिए। पीड़ित के भाई ने घटना की जानकारी जब थानेदार और आला अफसरों को दी तो मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में घायल राघवेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। गोली लगने से गंभीर राघवेंद्र का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। पुलिस संदेह के आधार पर प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी शंभू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने तीन राउंड गोली चलने की बात कही है।

सुबह विवाद पर गांव में पहुंची थी पुलिस

राघवेंद्र के समर्थक और विपक्षी के बीच में गुरुवार की सुबह भी तनातनी हुई थी और इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। शांति व्यवस्था कायम होने की दलील देकर पुलिस लौट आई और रात होते ही वहां पर खूनी संघर्ष हो गया।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोली चलाने व विवाद करने का आरोप लगा रहे है। दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मृत्युंजय राय, थानेदार खजनी

संबंधित खबरें
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking